Significance of diyas on Dev Dipavali: क्यों मनाई जाती है देव दीपावली, जानें किन-किन जगहों पर जला सकते है दिए

Significance of diyas on Dev Dipavali: देव दीपावली , जिसे कई जगह देवों की दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार दीपावली के पंद्रह दिन बाद मनाया जाता है, जो कार्तिक महीने की पूर्णिमा को आता है। इस त्योहार को मनाने का कारण यह है कि कई लोगों का मानना है कि इस दिन देवता स्वर्ग से उतरकर धरती पर आते है और गंगा स्नान करते है, क्योंकि भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था जिसके बाद सभी देवताओं ने दीपक जलाकर वह गंगा स्नान कर इस विजय को मनाया था। इसलिए आज के दिन सभी को अपने अपने घरों में दीपक जरूर जलाने चाहिए जिससे हमें देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो।

आईए जानते है 5 जगह जहा सभी को दीपक जलाना चाहिए।

पहला दीपक सभी को अपने घरों के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए।

दूसरा दीपक रसोई घर में पानी के पास जलाए।

तीसरा दीपक तुलसी मां के पौधे के पास रखें।

चौथा दीपक घर के पास शिव मंदिर में जरूर जलाएं।

व पांचवां दीपक घर के ईशान कोण यामी उत्तर पूर्व दिशा ( south east direction) में जलाएं। इससे घर में से बुरी एनर्जी बाहर निकलती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

दिए जलाने का महत्व?

देव दीपावली की रात में दिया जलाने के कई अन्य फायदे भी होते है जैसे कि घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है और धन की प्राप्ति होती है इसमें देवी लक्ष्मी की कृपा हम पर बनी रहती है।
यह त्यौहार दर्शाता है कि किस तरह बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।

कितने दिए जलाए और किस समय?

देव दीपावली के दिन प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद का समय, जब दिन और रात मिलते है। यह समय बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है, इसलिए इस समय कम से कम 5, 7, 11 दिए जलाए और 21, 51,101 दिए भी जला सकते है। अपनी क्षमता अनुसार पूरे देश में हर जगह देव दीपावली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश में बनारस जिले के अंदर घाटों पर कम से कम एक लाख दिए जलाए जाते है और हर बार की तरह इस बार भी अयोध्या में दिए जलाने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: What is Pulmonary Edema disease: पल्मोनरी एडिमा…वो बीमाी जिसने कॉमेडियन असरानी की ली जान, क्या है लक्षण

The Ink Post Hindi : देश, राजनीति, टेक ,बॉलीवुड, राष्ट्र ,बिजनेस, ज्योतिष, धर्म कर्म, खेल ऑटो से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook and Instagram and LinkedIn and Twitter to stay updated ! पर फॉलो कीजिए

Author

  • Shivi Sharma

    पत्रकारिता की तृतीय वर्ष की छात्रा, जिसे वैश्विक मुद्दों पर लिखना पसंद है। जटिल विषयों का विश्लेषण कर उन्हें सरल और स्पष्ट शब्दों में प्रस्तुत करने में माहिर।"

Leave a Comment