Importance of 13 diyas on Dhantares: दीपावली की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। आप सभी सोच रहे होंगे कि धनतेरस क्यों मनाया जाता है? धनतेरस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश लेकर समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी। इसके साथ ही इस दिन धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है जो सुख और समृद्धि का प्रतीक माने जाते है। धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदी जाती है और 13 दीपक जलाए जाते है। इन 13 दीपक का अलग महत्व होता है।
आज हम इन 13 दीपक के महत्व के बारे में पढ़ेंगे और जानेंगे इनका सही कर्म और अर्थ (Importance of 13 diyas on Dhantares)
पहला दीपक –पहला दीपक मुख्य द्वार या फिर कचरे के पास दक्षिण दिशा की ओर मुख करके रखा जाता है यह दीपक यमराज को समर्पित किया जाता है। इसे जलाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इस दीपक को जलाने से घर के सदस्य अकाल मृत्यु से बचते है।
दूसरा दीपक – पूजाघर में देवी-देवताओं के सामने घी और केसर से जलाया जाता है। यह दीपक मां लक्ष्मी को खुश करता है और घर में खुशहाली लाता है।
तीसरा दीपक – घर के प्रवेश द्वार पर रखें। यह अच्छाइयों को आमंत्रित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है।
चौथा दीपक – तुलसी के पौधे के पास जलाएं। तुलसी में लक्ष्मी का बस्ती है, इसलिए यह दीपक सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक है।
पांचवां दीपक – घर की छत या ऊंचे स्थान पर जलाएं। यह दीपक घर की रक्षा करता है और वास्तु दोषों को संतुलित करता है।
छठा दीपक – पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल से जलाएं। इससे स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
सातवां दीपक – यह आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इसे साफ मन और भक्ति भाव से जलाना चाहिए।
आठवां दीपक – कूड़े या स्टोर रूम के पास रखें। यह दरिद्रता और नकारात्मकता को खत्म करने वाला माना जाता है।
नौवां दीपक – वॉशरूम या टॉयलेट के बाहर जलाएं ताकि वहां की नकारात्मक एनर्जी खत्म हो जाए।
दसवां दीपक – यह दीपक नज़र दोष और बुरी शक्तियों से घर की रक्षा करता है।
ग्यारहवां दीपक – छत पर रखें ताकि घर के वातावरण में खुशी और सकारात्मकता बनी रहे।
बारहवां दीपक – बेल के पेड़ के नीचे जलाएं। यह दीपक धन और समृद्धि लाने में मदद करता है।
तेरहवां दीपक – चौराहे या गली के मोड़ पर रखें। यह दीपक जीवन में सकारात्मकता लाता है।
The Ink Post Hindi : देश, राजनीति, टेक ,बॉलीवुड, राष्ट्र ,बिजनेस, ज्योतिष, धर्म कर्म, खेल ऑटो से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook and Instagram and LinkedIn and Twitter to stay updated ! पर फॉलो कीजिए
