Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली जिसे नरक चतुर्दशी समेत काली चौदस, रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार दीपावली के त्योहारों में से एक महत्वपूर्ण पर्व है। जो दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाती है। छोटी दीवाली एक महत्वपूर्ण पर्व है जो बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। इसीलिए छोटी दीवाली पर कुछ चीजों को खरीदना बहुत आवश्यक होता है जो घर के लिए बहुत शुभ मानी जाती है।
आईए जानते हैं कौन-कौन से है वह चीजें? (Choti Diwali 2025)
दिया (Choti Diwali 2025)
छोटी दिवाली के दिन शाम को दिया जलाया जाता है ऐसे में अगर आप दिया नहीं लाए हैं तो बाजार से ध्यान से दिए जरूर लेकर आए। इसके साथ मोमबत्ती ,लाइट्स भी लगाई जाती है। प्रथा के अनुसार छोटी दिवाली के दिन 13 या 14 दिए लगाए जाते है, इसके अलावा यमराज के नाम का भी एक दीपक जलाया जाता है।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Choti Diwali 2025)
छोटी दिवाली को रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है इसका मतलब यह है कि इस दिन शरीर पर उबटन लगाना होता है स्किन को निखारने के लिए। ऐसे में आप बाजार जाए तो मार्केट से उबटन से जुड़ी चीज जैसे बेसन, हल्दी, चंदन खरीद कर जरूर लाएं और शरीर पर जरूर लगाए।
झाड़ू (Choti Diwali 2025)
वैसे तो अक्सर लोग धनतेरस के दिन ही झाड़ू को खरीद लेते है लेकिन अगर आप किसी भी कारण से झाड़ू नहीं खरीद पाए है या भूल गए है या तो आप छोटी दीपावली के दिन झाड़ू को खरीद सकते है। इस दिन भी झाड़ू को खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी होती है। झाड़ू खरीदने से घर की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आता है और घर में से दरिद्रता भी खत्म होती है।
पीतल के बर्तन (Choti Diwali 2025)
वैसे तो लोग ज्यादातर धनतेरस के दिन ही पीतल के बर्तन खरीद लेते है, लेकिन अगर आप बाजार जा रहे है तो छोटी दिवाली के दिन भी पीतल के बर्तन खरीद सकते है। तांबे का ग्लास, कलश, कटोरी, प्लेट खरीद कर ला सकते है।
इन चीजों को खरीदने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।
The Ink Post Hindi : देश, राजनीति, टेक ,बॉलीवुड, राष्ट्र ,बिजनेस, ज्योतिष, धर्म कर्म, खेल ऑटो से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook and Instagram and LinkedIn and Twitter to stay updated ! पर फॉलो कीजिए
