यमुना का जलस्तर 207 मीटर से पार।
Delhi Yamuna water:दुनिया भर में बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसा ही कुछ भारत की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बनने की वजह से कई इलाकों में परेशानी हो रही है यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है दिल्ली मेट्रो ने लोगों को सलाह दी है कि यमुना बैंक स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता इस समय ठीक से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है इसलिए अपनी यात्रा को सोच समझ कर बनाएं हालांकि मेट्रो स्टेशन खुला है और यहां से इंटरचेंज की सुविधा भी मिल रही है।
सुबह 7:00 यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर था जबकि यमुना नदी का पानी आसपास के इलाकों में लगातार भर रहा था आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सुबह 6-7 बजे के बीच जलस्तर 207.48 पर बना रहा.
सचिवालय तक पहुंचा यमुना का पानी
दिल्ली में बाढ़ का पानी अब सचिवालय तक पहुंच गया है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्रियों और बड़े अधिकारियों के दफ्तर हैं।
वासुदेव घाट के आस-पास भी पानी भर गया है और कश्मीरी गेट के पास स्थित श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
दिल्ली में फिर हो सकती हैं बारिश
दिल्ली में गुरुवार (4 सितंबर) को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों में 19 मिमी बारिश दर्ज हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 54 रहा, जो ठीक ठाक श्रेणी में है।
यह भी पढ़े:https://hindi.theinkpost.com/wp-admin/post.php?post=49425&action=editGST council meeting :दूध, भुजिया, शैंपू, जूते…GST में बदलाव; 22 सितंबर से क्या कुछ बदल जानें वाला है? पढ़ें डिटेल
The Ink Post Hindi : देश, राजनीति, टेक ,बॉलीवुड, राष्ट्र ,बिजनेस, ज्योतिष, धर्म कर्म, खेल ऑटो से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook and Instagram and LinkedIn and Twitter to stay updated ! पर फॉलो कीजिए